उत्तराखंड

SASCI योजना के तहत उत्तराखण्ड को 25 करोड़ की नई किस्त, कुल 759 करोड़ रुपये की मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार, कहा—केंद्र के सहयोग से राज्य विकास को मिल रही गति

भारत सरकार द्वारा Special Assistance to States for Capital Investment (SASCI) योजना के अंतर्गत उत्तराखण्ड के लिए 25 करोड़ रुपये की एक और किस्त जारी की गई है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार ने उत्तराखण्ड राज्य के लिए कुल 759 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है, जिससे राज्य में विकासात्मक परियोजनाओं को मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस वित्तीय सहायता के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का विशेष आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार उत्तराखण्ड के विकास में निरंतर सहयोग प्रदान कर रही है, जिससे राज्य में आधारभूत संरचना और पूंजीगत निवेश से जुड़े कार्यों को गति मिल रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने यह भी कहा कि SASCI जैसी योजनाएं राज्यों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। केंद्र और राज्य सरकार के आपसी सहयोग से उत्तराखण्ड में विकास के नए अवसर सृजित हो रहे हैं, जिससे जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।

यह वित्तीय सहायता राज्य में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने में सहायक सिद्ध होगी और उत्तराखण्ड के समग्र विकास को नई दिशा देगी।

Related Articles

Back to top button