उत्तराखंड

थारू जनजाति की प्रसिद्ध लोकगायिका रिंकू राणा के निधन पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक

सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन पर मुख्यमंत्री ने कहा— लोकसंस्कृति और लोकसंगीत के संरक्षण में उनका योगदान रहेगा सदैव स्मरणीय

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने थारू जनजाति की प्रसिद्ध लोकगायिका रिंकू राणा के सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि लोकसंस्कृति और लोकसंगीत के संरक्षण में रिंकू राणा का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि अपने गीतों के माध्यम से रिंकू राणा ने थारू समाज की समृद्ध परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को व्यापक पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण कार्य किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रिंकू राणा का निधन लोकसंगीत और संस्कृति के क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए लोकगीत आने वाली पीढ़ियों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का कार्य करते रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों और उनके प्रशंसकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

Related Articles

Back to top button