उत्तराखंड

हरिद्वार में अमित शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले सीएम धामी ने तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण

बैरागी कैम्प में प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनज़र मुख्यमंत्री ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

हरिद्वार में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के प्रस्तावित दौरे के दृष्टिगत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, मंच व्यवस्था, स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय से पहले पूर्ण कर ली जाएं और कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इतने महत्वपूर्ण कार्यक्रम के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय होना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सुरक्षा और व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा भी की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button