अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हर्षु इंक्लेव में सार्वजनिक लोहड़ी समारोह में की शिरकत

नगला तराई रोड स्थित सुमित गुम्बर के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी रहे मौजूद

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नगला तराई रोड, हर्षु इंक्लेव में सुमित गुम्बर के आवास पर पहुंचकर आयोजित सार्वजनिक लोहड़ी समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को लोहड़ी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोहड़ी जैसे पारंपरिक पर्व सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करते हैं। ऐसे आयोजन समाज को आपस में जोड़ने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम में मेयर दीपक बाली, विकास शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष रामेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, डॉ. प्रेम सिंह राणा, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, जिलाध्यक्ष कमल जिन्दल, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, वीसी जय किशन, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. उत्तम सिंह नेगी, सीएमओ डॉ. के. के. अग्रवाल, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button