उत्तराखंड

एविएशन ईको सिस्टम में उत्तराखंड को मिला श्रेष्ठ ‘विंग्स इंडिया अवॉर्ड’, मुख्यमंत्री धामी ने जताया प्रधानमंत्री मोदी का आभार

नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड को मिला राष्ट्रीय सम्मान

राज्य ब्यूरो, देहरादून।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन में देश के विमानन क्षेत्र में हो रहे तेज़ी से विस्तार के परिणामस्वरूप एविएशन ईको सिस्टम के क्षेत्र में उत्तराखंड को श्रेष्ठ ‘विंग्स इंडिया अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा देहरादून में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उत्तराखंड में हवाई संपर्क, एयरपोर्ट विकास और नागरिक उड्डयन ढांचे को सशक्त करने के लिए किए गए निरंतर प्रयासों का परिणाम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देशभर में उड़ान योजना और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को नई दिशा मिली है, जिससे पहाड़ी और दूरस्थ क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने में सफलता मिली है। उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य के लिए बेहतर हवाई संपर्क पर्यटन, आपदा प्रबंधन, निवेश और आर्थिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार देहरादून, पंतनगर सहित अन्य क्षेत्रों में विमानन अवसंरचना को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। आने वाले समय में हेली सेवाओं, एयर कनेक्टिविटी और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार से उत्तराखंड को और अधिक लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह पुरस्कार प्रदेश के लिए गर्व का विषय है और इससे उत्तराखंड को विमानन क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी।

Related Articles

Back to top button