उत्तराखंड

केंद्रीय बजट 2026–27 से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

बुनियादी ढांचे के विस्तार, रोजगार सृजन और राज्यों को सशक्त बनाने वाले प्रावधानों से विकास को मिलेगा नया आयाम

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय बजट 2026–27 का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट देश और राज्यों के समग्र विकास को नई दिशा देने वाला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट बुनियादी ढांचे के विकास, रोजगार के नए अवसरों के सृजन और राज्यों की आर्थिक मजबूती पर केंद्रित है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में सड़क, रेल, हवाई संपर्क, शहरी एवं ग्रामीण आधारभूत संरचना के विस्तार के लिए किए गए प्रावधानों से विकास की गति और तेज होगी। इससे न केवल निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे।

उन्होंने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और महिला सशक्तिकरण से जुड़े प्रावधान सामाजिक विकास को मजबूती प्रदान करेंगे। साथ ही राज्यों को विशेष सहायता और पूंजीगत व्यय में बढ़ोतरी से उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्यों को भी प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026–27 ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है, जो सहकारी संघवाद की भावना को और सुदृढ़ करेगा तथा देश के हर क्षेत्र में संतुलित और समावेशी विकास सुनिश्चित करेगा।

Related Articles

Back to top button