उत्तराखंड

नई दिल्ली एम्स में मुख्यमंत्री धामी ने राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी का जाना कुशलक्षेम

स्वास्थ्य लाभ ले रहीं सांसद से मुलाकात कर मुख्यमंत्री ने शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में आज उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना।

मुख्यमंत्री ने अस्पताल में उपचाराधीन डॉ. सैनी के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा चिकित्सकों से उनकी स्थिति के संबंध में विस्तार से चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि डॉ. कल्पना सैनी प्रदेश के विकास एवं जनसेवा के प्रति निरंतर समर्पित रही हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वे शीघ्र ही पूर्ण स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा में सक्रिय होंगी।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी डॉ. सैनी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button