उत्तराखंड

चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं के लिए व्यापक व्यवस्थाएं

ऋषिकेश में 30 और विकासनगर में 20 काउंटरों पर 24 घंटे पंजीकरण, स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए केंद्र से अतिरिक्त बजट की मांग

देहरादून।
पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार प्रशासन ने आगामी चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और श्रद्धालुओं के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

24 घंटे पंजीकरण की व्यवस्था

यात्रियों की सुविधा के लिए ऋषिकेश में 30 तथा विकासनगर में 20 पंजीकरण काउंटर स्थापित किए जा रहे हैं, जहां 24 घंटे पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इससे यात्रियों को लंबी कतारों से राहत मिलेगी और यात्रा प्रबंधन अधिक सुचारु होगा।

‘अतिथि देवो भव:’ की भावना से स्वागत

प्रदेश सरकार चारधाम आने वाले श्रद्धालुओं के भव्य स्वागत की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्गों पर स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, पार्किंग

Related Articles

Back to top button