उत्तराखंडदेहरादूनसामाजिक

उत्तराखंड दीर्घकालीन साहित्य सेवी सम्मान समारोह में साहित्यकारों को किया गया सम्मानित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिन्दी दिवस पर साहित्यकारों को मरणोपरान्त एवं जीवित सम्मान प्रदान किया

देहरादून: हिन्दी दिवस के अवसर पर आयोजित “उत्तराखंड दीर्घकालीन साहित्य सेवी सम्मान समारोह” में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साहित्यकारों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में स्व. शैलेश मटियानी, स्व. गिरीश तिवारी ‘गिर्दा’, स्व. शेरदा ‘अनपढ़’ और स्व. हीरा सिंह राणा को मरणोपरान्त सम्मानित किया गया। वहीं, श्री सोमवारी लाल उनियाल और श्री अतुल शर्मा को “उत्तराखंड दीर्घकालीन साहित्य सेवी सम्मान” से सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि राज्य सरकार ने बीते दो वर्षों में 62 साहित्यकारों को उनकी पुस्तकों के प्रकाशन हेतु अनुदान प्रदान किया है। इसी कड़ी में इस वर्ष पुस्तक प्रकाशन को बढ़ावा देने के लिए ₹25 लाख का विशेष बजट प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार साहित्य और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल, विधायक श्री खजान दास समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button