भारत के जाने-माने उद्योगपति, पद्म विभूषण रतन टाटा अब हमारे बीच नहीं रहे। 86 वर्ष की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया, और उनके निधन की खबर से पूरा देश शोक में डूब गया है। रतन टाटा का जीवन सिर्फ उद्योग और व्यापार तक सीमित नहीं था, बल्कि उनकी मानवीयता, उसूलों और नैतिकता के लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे।
रतन टाटा की अधूरी प्रेम कहानी
रतन टाटा की निजी जिंदगी भी काफी दिलचस्प रही है। कहा जाता है कि 25 साल की उम्र में उनके दिल में भी प्यार का फूल खिला था। वे सिमी ग्रेवाल, जो कि उस समय बॉलीवुड की एक उभरती हुई अभिनेत्री और फिल्म निर्देशक थीं, से बेहद प्यार करते थे। दोनों का रिश्ता काफी गहरा था और उन्होंने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट भी किया।
शादी क्यों नहीं हो पाई?
1962 में जब भारत और चीन के बीच युद्ध छिड़ा हुआ था, उसी दौरान रतन टाटा और सिमी ग्रेवाल की शादी की चर्चा हो रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिमी ने अपने घरवालों से रतन टाटा से शादी की बात की, लेकिन उनके घरवाले इस शादी के लिए राजी नहीं हुए। इंडो-चाइना युद्ध के बाद रतन और सिमी के बीच कुछ दूरियां आ गईं और यह प्रेम कहानी एक अधूरी कहानी बनकर रह गई।
रतन टाटा ने इसके बाद कभी भी शादी नहीं की, लेकिन उनके उसूल और परोपकार के कार्यों ने उन्हें लोगों के दिलों में हमेशा जीवित रखा। उनका जीवन इस बात का प्रतीक है कि वह न केवल एक सफल उद्योगपति थे, बल्कि एक अद्वितीय इंसान भी थे, जिनकी यादें हमेशा जीवित रहेंगी।