देहरादून में सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर हरीश चंद्र जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹10 लाख का योगदान दिया।
ब्रिगेडियर जोशी ने मुख्यमंत्री को 10 लाख रुपये का चेक सौंपते हुए कहा कि यह राशि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास कार्यों के साथ-साथ जनहित के अन्य कार्यों में उपयोग की जाए।
मुख्यमंत्री ने इस उदार सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के जागरूक और संवेदनशील नागरिकों की सहभागिता से ही प्रदेश में आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों को प्रभावी बनाया जा सकता है।
यह योगदान राज्य में आपदा राहत एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना को दर्शाता है।
2,681 Less than a minute




