उत्तराखंड

सचिवालय एथलेटिक्स एवं फिटनेस क्लब ने आयोजित की अष्टम् सचिवालय वार्षिक एथलेटिक्स मीट

25 से 75 वर्ष आयु वर्ग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने दिखाया खेल उत्साह, विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों को मिली चैंपियनशिप ट्रॉफी

देहरादून।
सचिवालय एथलेटिक्स एवं फिटनेस क्लब द्वारा आज महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के गंगा एथलेटिक्स ग्राउंड में अष्टम् सचिवालय वार्षिक एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विशेष प्रमुख सचिव खेल श्री अमित सिन्हा ने किया, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर सचिव श्री संतोष बडोनी उपस्थित रहे। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि उप सचिव खेल एवं युवा कल्याण श्री अजीत सिंह रहे।

इस एथलेटिक्स मीट में सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने 25 वर्ष से 75 वर्ष तक के विभिन्न आयु वर्गों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य कर्मचारियों में स्वस्थ जीवनशैली, फिटनेस और खेल भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

प्रतियोगिता के परिणामों में 50+ आयु वर्ग में श्री जीवन सिंह बिष्ट, 40+ आयु वर्ग में श्री आई.पी. सिंह एवं श्री दीपक सिंह बिष्ट, 30+ आयु वर्ग में श्री टिकराज सिंह को चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं महिला वर्ग में 30+ आयु वर्ग में श्रीमती चंपा कोरंगा तथा 40+ आयु वर्ग में श्रीमती बिमला आर्य एवं श्रीमती उर्वा रावत ने चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की।

इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष श्री ललित चंद जोशी, महासचिव श्री राजेंद्र प्रसाद जोशी, उपाध्यक्ष श्रीमती रीना शाही, कोषाध्यक्ष श्री दिनेश सिंह धींगा, संयुक्त सचिव श्री भुवन जोशी, कार्यालय सचिव श्री सुभाष लोहनी, मीडिया प्रभारी श्रीमती निधि, ऑडिटर श्रीमती प्रमिला टम्टा सहित श्रीमती गोदावरी रावत, श्री विद्या दत्त जोशी, श्री गजपाल सिंह रावत, श्री भूपेंद्र सिंह एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन सचिवालय कर्मियों में खेल, स्वास्थ्य और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Back to top button