उत्तराखंड

स्व. हरबंस कपूर की 80वीं जयंती पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि

गढ़ीकैंट देहरादून में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सहित कई जनप्रतिनिधि हुए शामिल

देहरादून।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गढ़ीकैंट, देहरादून में स्वर्गीय श्री हरबंस कपूर की 80वीं जयंती के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्व. कपूर के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. हरबंस कपूर हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत थे। उनकी कार्यशैली और जीवन मूल्य आने वाली पीढ़ियों को सदैव मार्गदर्शन देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि स्व. कपूर ने अपने पूरे जीवन में समाज और जनता के हितों को सर्वोपरि रखा तथा उनका संपूर्ण जीवन जनसेवा को समर्पित रहा।

मुख्यमंत्री ने स्व. कपूर के साथ बिताए पलों को साझा करते हुए कहा कि वे सादगी, संवेदनशीलता और समर्पण के प्रतीक थे। उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया और राज्य के विकास से जुड़े हर विषय पर सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़े। विकास के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी ने भी स्व. हरबंस कपूर को नमन करते हुए कहा कि वे एक आदर्श जननेता थे, जिन्होंने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण जनसेवा के लिए समर्पित किया।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती सविता कपूर, दायित्वधारी श्री श्याम अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button