देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, विधायक श्री खजान दास, श्री किशोर उपाध्याय, श्री सहदेव पुंडीर, श्रीमती आशा नौटियाल, श्रीमती रेणु बिष्ट, श्री बृजभूषण गरौला एवं श्री शक्तिलाल शाह ने मुलाकात की।
इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों ने अंकिता भंडारी प्रकरण की सीबीआई जांच के निर्णय को लेकर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश की जनता को संतोष मिला है और न्याय प्रक्रिया में विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक नागरिक को न्याय मिले और किसी भी प्रकार की लापरवाही या अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कानून का राज स्थापित करना और जनता के विश्वास की रक्षा करना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि अंकिता भंडारी प्रकरण में सच्चाई सामने लाने के लिए हर आवश्यक कदम उठाया जाएगा।
CyberYouth News




