उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, न्याय का दिया भरोसा

पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग एवं न्याय का मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज उनके शासकीय आवास पर स्वर्गीय अंकिता भंडारी के पिता श्री वीरेंद्र सिंह भंडारी एवं माता श्रीमती सोनी देवी ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने अंकिता प्रकरण से जुड़ी अपनी भावनाएं, पीड़ा और मंतव्य मुख्यमंत्री के समक्ष रखे।

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय अंकिता के माता-पिता को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में न्याय सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग प्रदान करने तथा उनकी मांगों पर सकारात्मक और संवेदनशील कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सरकार न्यायिक प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और गंभीरता के साथ आगे बढ़ा रही है, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

Related Articles

Back to top button