उत्तराखंड

लालकुआं में आयोजित गणेश महोत्सव की पुरानी वीडियो पर आपत्तिजनक टिप्पणी और धमकी, पुलिस को दी गई तहरीर।

लालकुआं में आयोजित गणेश महोत्सव की पुरानी वीडियो पर आपत्तिजनक टिप्पणी और धमकी, पुलिस को दी गई तहरीर।

रिपोर्टर गौरव गुप्ता

​​लालकुआं में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम का पुराना वीडियो के दुरुपयोग और सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियां और जान से मारने की धमकी देने पर थाने में तहरीर दर्ज, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग।

​बताते चले कि लालकुआं क्षेत्र से एक संवेदनशील मामला सामने आया है। यहाँ आज़ाद नगर वार्ड 4 निवासी जफर अंसारी पुत्र मोहम्मद हसन ने लालकुआं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को एक लिखित तहरीर सौंपी है। सौपे गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया पर उनके पुराने नृत्य का वीडियो प्रसारित कर न केवल उनकी धार्मिक व सामाजिक छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया, बल्कि उन्हें और उनके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियाँ भी दी जा रही हैं।

​क्या है पूरा मामला

​शिकायतकर्ता जफर अंसारी ने पुलिस को बताया कि वे हिन्दू धर्म और देवी-देवताओं के प्रति गहरी आस्था रखते हैं तथा हर वर्ष गणेश महोत्सव समिति में सक्रिय सदस्य के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं।

लगभग दो वर्ष पूर्व गणेश महोत्सव के दौरान आयोजित एक सार्वजनिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में उन्होंने भगवान भोले शंकर के भजन पर नृत्य किया था। ​आरोप है कि उस दौरान लालकुआं नई बस्ती निवासी समीर खान (पुत्र अज्ञात) ने उनका यह वीडियो अपने मोबाइल फोन से बना लिया था। अब हाल ही में इस पुराने वीडियो को बिना किसी अनुमति के सोशल मीडिया पर अपलोड कर प्रसारित किया गया है।

अभद्र टिप्पणियाँ और धमकियों का आरोप

तहरीर में कहा गया है कि वीडियो के साथ कई लोगों द्वारा बेहद अभद्र,अपमानजनक और आपत्तिजनक टिप्पणियाँ की गईं। एक यूजर द्वारा यह तक लिखा गया कि इसे “सबक सिखाना जरूरी है”, जिससे प्रार्थी के मन में भारी भय और असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद उस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

​जफर अंसारी ने पुलिस को यह भी बताया कि नासिर हुसैन नामक व्यक्ति द्वारा उनके बारे में अन्य लोगों से जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है और सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ भ्रामक बातें फैलाई जा रही हैं। शिकायतकर्ता ने समीर खान और नासिर हुसैन के मोबाइल नंबर तथा अन्य डिजिटल साक्ष्य भी पुलिस को उपलब्ध कराए हैं।

प्रशासन से की सख्त कार्रवाई की माँग

शिकायतकर्ता ने मांग की पूरे मामले में तत्काल प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर निष्पक्ष और विधिसम्मत विवेचना की जाए।
​समीर खान, नासिर हुसैन एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की गहराई से जांच हो

​सोशल मीडिया पर प्रयुक्त मोबाइल नंबर, आईपी लॉग और डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित कर वीडियो अपलोड करने वाले मुख्य व्यक्ति का पता लगाया जाए।

​आरोपियों के खिलाफ धमकियां देने और अपमानजनक सामग्री प्रसारित करने के जुर्म में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो।

हिन्दू संगठन ने जताई नाराजगी

इधर हिन्दूवादी नेता कमल मूनि ने कहा कि लालकुआं एक शांत और आपसी भाईचारे वाला शहर है जहाँ सभी धर्म के लोग मिलजुलकर रहते हैं लेकिन कुछ कट्टरपंथी और जिहादी मानसिकता के लोग शहर के अमन चैन को बिगाड़ना चाहते है जिसे किसी किमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने तत्काल ऐसी जिहादी मानसिकता के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बाईट, कमल मूनि जोशी हिन्दूवादी नेता।

बाईट, जफर अंसारी, पीड़ित।

Related Articles

Back to top button