अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने आज अल्मोड़ा जनपद के दन्या स्थित रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में देश विकास और समृद्धि के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है तथा उत्तराखण्ड भी तेजी से प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय दन्या में लगभग ₹4.96 करोड़ की लागत से निर्मित नए भवन का लोकार्पण किया। साथ ही क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। उन्होंने शहीद बीरेश्वर गोस्वामी के नाम पर भव्य प्रवेश द्वार के निर्माण, चमतोला खेल मैदान के विकास, राजकीय महाविद्यालय गरुड़ाबाँज में मिनी स्टेडियम निर्माण, जीआईसी गरुड़ाबाँज में चार अतिरिक्त कक्षा-कक्षों के निर्माण तथा प्रेम मंदिर और राधा-कृष्ण मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने खेती-जटेश्वर मोटर मार्ग के कचौरी नामक स्थान से कलूटा पोलिंग बूथ तक सड़क निर्माण तथा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चगेठी के उच्चीकरण की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को वैश्विक स्तर पर आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। केदारखंड और मानसखंड क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक राज्य का रुख कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि Jageshwar Dham के मूल स्वरूप को संरक्षित रखते हुए जागेश्वर मास्टर प्लान के तहत विकास और सौंदर्यीकरण के कार्य किए जा रहे हैं। धाम में पार्किंग क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ आधुनिक सुविधाओं का भी विस्तार किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। आयुर्वेद और योग आधारित पर्यटन को भी नई दिशा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन फेस्टिवल’ की अवधारणा के माध्यम से स्थानीय मेलों और सांस्कृतिक आयोजनों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री Ajay Tamta ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से उत्तराखण्ड का समग्र विकास हो रहा है। उन्होंने सभी लोगों से राज्य को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
जनसभा के उपरांत मुख्यमंत्री दन्या निवासी Pawan Pant के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया तथा प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।
कार्यक्रम में विधायक Mohan Singh Mehra, जिला पंचायत अध्यक्ष Hema Gaida, गंगा बिष्ट, कुंदन लटवाल, जिलाधिकारी Anshul Singh, एसएसपी Chandrashekhar R Ghodke, भाजपा जिलाध्यक्ष Mahesh Nayal सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।




