उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने “Uttarakhand @25: Looking Back – Looking Forward” पुस्तक का किया विमोचन

उत्तराखण्ड के गौरवशाली 25 वर्षों की विकास यात्रा, उपलब्धियां और भविष्य की संभावनाओं पर आधारित महत्त्वपूर्ण संकलन पुस्तक जारी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने शासकीय आवास पर “Uttarakhand @25: Looking Back – Looking Forward” पुस्तक का विमोचन किया। दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र और भारतीय लोक प्रशासन संस्थान द्वारा प्रकाशित यह पुस्तक उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के 25 वर्षों की विकास यात्रा, उपलब्धियों, चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं का व्यापक विश्लेषण प्रस्तुत करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुस्तक राज्य की अब तक की प्रगति का उत्कृष्ट दस्तावेज़ है, जो भविष्य की नीति-निर्माण प्रक्रिया को दिशा प्रदान करेगा। इसमें शासन-प्रशासन, अर्थव्यवस्था, पर्यावरण, ग्रामीण पलायन, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, कृषि, संस्कृति और पत्रकारिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों के गहन लेख शामिल हैं।


मुख्यमंत्री धामी ने बताए राज्य की उपलब्धियां

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड ने 25 वर्षों में अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।

उन्होंने बताया कि—

  • सतत विकास लक्ष्यों में उत्तराखण्ड को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

  • Ease of Doing Business में राज्य को “Achievers” श्रेणी मिली है।

  • Startup Ranking में उत्तराखण्ड “Leaders” की श्रेणी में शामिल है।

  • बेरोजगारी दर में 4.4% की कमी दर्ज हुई है।

  • Logistics Performance Index में राज्य “Achievers” बना है।

  • Single Window System में राज्य को “Top Achievers” श्रेणी प्राप्त हुई है।

  • पर्यटन क्षेत्र, मत्स्य विकास और कृषि आय वृद्धि में उत्तराखण्ड को राष्ट्रीय स्तर पर अनेक पुरस्कार मिले हैं।

  • देश में सबसे पहले UCC लागू करने का गौरव भी उत्तराखण्ड को प्राप्त है।


पुस्तक की विशेषताएँ

पुस्तक में—

  • 28 लेख,

  • 31 लेखक एवं सह-लेखकों का योगदान शामिल है।

ये लेख राज्य की विकास यात्रा, चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं का विस्तृत अध्ययन प्रस्तुत करते हैं।


कार्यक्रम में शामिल प्रमुख हस्तियाँ

पुस्तक विमोचन समारोह में—

  • मुख्य संपादक श्री एन.एस. नपलच्याल,

  • संपादक श्री एन. रवि शंकर एवं डॉ. सुधारानी पांडेय,

  • दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के अध्यक्ष प्रो. बी.के. चौधरी,

  • पूर्व मुख्य सचिव श्री इन्दु कुमार पाण्डेय,

  • श्रीमती राधा रतूड़ी,

  • पूर्व डीजीपी श्री अनिल रतूड़ी,
    सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


CM धामी ने दी शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री ने पुस्तक के प्रकाशन की सराहना करते हुए कहा कि यह पुस्तक शोधकर्ताओं, नीति-निर्माताओं, प्रशासनिक अधिकारियों और युवाओं के लिए महत्वपूर्ण संसाधन साबित होगी तथा उत्तराखण्ड के सतत एवं समावेशी विकास की दिशा में नए विचारों को प्रेरित करेगी।

Related Articles

Back to top button