वर्कआउट के बाद पानी क्यों जरूरी है?
वर्कआउट करने से शरीर में पसीना और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है, जिससे शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी हो जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि पानी पीने से ऊर्जा बनाए रखने में मदद मिलती है और शरीर के सामान्य कार्य सुचारू रूप से चलते हैं।
क्या वर्कआउट के बाद ठंडा पानी पीना सही है?
योग संस्थान के निदेशक डॉ. हंसाजी योगेंद्र के अनुसार, वर्कआउट के तुरंत बाद ठंडा पानी पीना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसके पीछे कारण यह है कि वर्कआउट से शरीर का तापमान बढ़ जाता है। ठंडा पानी पीने से शरीर का तापमान अचानक गिर सकता है, जिससे सर्दी-जुकाम या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
ठंडा पानी पीने के संभावित नुकसान
- हृदय गति पर असर: वर्कआउट के दौरान ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है। ठंडा पानी पीने से रक्त प्रवाह धीमा हो सकता है।
- वजन बढ़ने का खतरा: ठंडा पानी मेटाबॉलिज्म को धीमा कर सकता है, जिससे वजन बढ़ने की संभावना रहती है।
- सर्दी-जुकाम की संभावना: ठंडा पानी पीने से शरीर का तापमान अचानक कम हो जाता है, जिससे सर्दी लग सकती है।
सामान्य पानी का महत्व
वर्कआउट के बाद सामान्य पानी पीना शरीर के लिए अधिक फायदेमंद है। यह न केवल शरीर को हाइड्रेट करता है, बल्कि वजन नियंत्रित करने और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को रोकने में भी मदद करता है।
वर्कआउट से पहले और बाद में पानी पीने के सही नियम
- वर्कआउट से पहले: नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन (एनएचआई) के अनुसार, वर्कआउट शुरू करने से 2 घंटे पहले 2-3 कप पानी पिएं।
- वर्कआउट के दौरान: हल्के अंतराल पर छोटे घूंट पानी लेते रहें।
- वर्कआउट के बाद:
- वर्कआउट के 20 मिनट बाद 7-10 औंस पानी पिएं।
- 30 मिनट बाद आराम से बैठकर आधा लीटर पानी पिएं।
- एक बार में बहुत ज्यादा पानी पीने से बचें।
विशेषज्ञों की सलाह
वर्कआउट के बाद ठंडे पानी की बजाय सामान्य पानी पिएं। यह शरीर को धीरे-धीरे हाइड्रेट करता है और स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है। सही मात्रा और सही समय पर पानी पीकर आप फिट और स्वस्थ रह सकते हैं।